फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जेएनवी कलोई में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

विज्ञापन
23jjrp11- जागरूकता रैली निकालते पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे। स्रोत-स्कूल
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य राजेश गुप्ता और उप-प्राचार्य प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया। उप-प्राचार्य प्रदीप कुमार ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर शुभम दीक्षित ने छात्रों को अनुशासन में रहकर निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, साइबर क्राइम और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें