23jjrp09- प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं स्टाफ के साथ। स्रोत-स्कूल
झज्जर। जिलास्तरीय कुशल बिजनेस चैलेंज प्रतियोगिता में विजेता टीम ने जलकुंभी के सूखे रेशों से अलग-अलग डिजाइन की बहुत ही आकर्षक व उपयोगी वस्तुएं बनाईं। इसमें पेन स्टैंड, सामान रखने की टोकरियां, खिलौने, थैले आदि थे।
गांव ढाकला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में अलग-अलग विद्यालयों से कुल 10 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों के कुशल बिजनेस चैलेंज प्रतियोगिता के अंतर्गत अलग-अलग विषय थे।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला की टीम का नाम टायकून्स रखा और विषय जलकुंभी, समस्या से रोजगार की ओर रहा। वेद प्रकाश ने बताया कि जलकुंभी पर्यावरण के लिए एक चुनौती है। इससे बनाए जाने वाले उत्पाद दैनिक जीवन में काम आते हैं और जलकुंभी से बनाई हुई वस्तुएं प्लास्टिक का भी एक उत्तम विकल्प है।
ढाकला के राजकीय स्कूल की विजेता टीम में पांच लड़कियां प्रियांशी, महक, तमन्ना, मनीषा और स्नेहा रहीं। विजय कुमार प्रवक्ता अर्थशास्त्र और योगिता सिंगला प्रवक्ता वाणिज्य ने बच्चों की तैयारी करवाई। बच्चों के माता-पिता ने भी बच्चों की तैयारी करवाने में सहयोग दिया।