बादली। लाडपुर गांव के पास से 12 दिसंबर को एक दुकानदार से लूटी गई स्कूटी खेड़ी जट्ट मोड़ पर मिली है। एक व्यक्ति ने स्कूटी मालिक को ही स्कूटी खड़ी होने की सूचना दी। इसके बाद स्कूटी मालिक कप्तान सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी की पहचान की पुलिस को भी इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
बता दें कि 12 दिसंबर को दो नकाबपोश लुटेरों ने लाडपुर गांव के कप्तान सिंह को पहले लाठी डंडों से डराया और बाद में आंखों में मिट्टी फेंककर स्कूटी और दो गैस सिलिंडर लूट ले गए। कप्तान सिंह गांव बादली में परचून की दुकान चलाते हैं।
जब वह दुकान बंद कर स्कूटी पर दो घरेलू गैस सिलिंडर रखकर लाडपुर की ओर जा रहे थे तो साध ईंट भट्ठे के पास वारदात हुई। पुलिस ने लूट के मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल स्कूटी मिलने से दुकानदार ने कुछ राहत ली है लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं चल सकता है।