फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: परनाला गांव से आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र जाने वाली सड़क टूटी, राहगीर परेशान

Sat, 05 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 66 : परनाला गांव से एमआइई पार्ट-बी की ओर जाने वाला मार्ग टूटा और भरा गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर से सटे परनाला गांव से आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई पार्ट-बी) की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। यहां से निकलने वाले लोगों को हर समय परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़कें न केवल टूटी पड़ी है बल्कि यहां दिनभर गंदगी और कीचड़ जमा रहता है। यहां के निवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


यहां के निवासी अमित शर्मा, रविंद्र अहलावत, सुरेश कुमार ने कहा कि मार्ग की हालत ऐसी है कि उस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। वाहन लेकर निकले तो वह क्षतिग्रस्त हो जाता है। इससे उन्हें न केवल मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है बल्कि आर्थिक नुकसान भी होता है। प्रशासन इस मार्ग का निर्माण करा दे तो लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। यह मार्ग परनाला गांव से आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ता है। यह मुख्य मार्ग है। इससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों को आवागमन होता है।
मार्ग पर गड्ढे भी कोई छोटे नहीं है उनका आकार तीन से चार फुट चौड़ा और डेढ़ से दो फुट गहरा है। इसमें यदि वाहन फंस जाए तो उसे निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है। हर समय गंदगी और कीचड़ जमा रहने के कारण बदबू उठती रहती है। इससे यहां रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। लोगों का कहना है कि अब बारिश का मौसम चल रहा है। यदि तेज बारिश होती है तो इस मार्ग पर कोई न कोई हादसा हो सकता है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग का निर्माण कराया जाए। ताकि लोगों को आने-जाने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 66 : परनाला गांव से एमआइई पार्ट-बी की ओर जाने वाला मार्ग टूटा और भरा गंदा पानी। संवाद



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें