फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो साल पहले बनी सड़क टूटी, शिकायतों के बाद हुआ था निर्माण

विज्ञापन
22jjrp06- शहर के बेरी गेट से आगे सड़क पर बना गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। दो साल पहले बना सड़क टूटने लगी है। बेरी गेट से लेकर इंडो अमेरिकन स्कूल तक सीसी की बनी सड़क से रोडि़यां निकल आई हैं। वहीं कुछ जगहों पर गड्ढे बन गए हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पूर्णचंद, विजेंद्र कादियान, सुरेंद्र कुमार, हरीश, अमित, पार्वती ने बताया कि लगभग दो साल पहले सड़क का निर्माण हुआ था। काफी समय तक तो रोड निर्माण बंद हो गया था। बाद में अधिकारियों से बार-बार मिलकर इसका निर्माण कार्य पूरा करवाया गया।
दो साल में ही यह सड़क जगह-जगह से टूटने लगी है। कई जगहों पर गड्ढे बन चुके हैं जिससे वाहन चालकों को दिक्कत होती है। सीताराम गेट, हसीजा अस्पताल के नजदीक गड्ढे बन चुके हैं और सीसी सड़क की रोडी पूरी तरह से निकली हुई है।
विज्ञापन

कई जगहों पर मैनहोल सड़क से ऊपर हैं तो कई जगह नीचे बनाए गए हैं। इससे एकाएक वाहन आने पर झटका लगता है और हादसे का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने मांग की कि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर इस सड़क को ठीक करवाएं।

इस रोड पर आसपास की कॉलोनियों के अलावा भारी वाहनों का आवागमन रहता है। यह रोड सीधा बहादुरगढ़ रोड को जोड़ता है। इससे यहां पूरा दिन बसें, ट्रक, ट्राले भी चलते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
बेरी गेट से आगे तक सड़क के कुछ जगह पर टूटने का मामला संज्ञान में है। इसे एक सप्ताह में ठीक करवा दिया जाएगा।
सतीश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर

22jjrp06- शहर के बेरी गेट से आगे सड़क पर बना गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें