फोटो नंबर-03पीजी कॉलेज में सेवानिवृत प्राध्यापकों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थ
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को जिला महेंद्रगढ़ की उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा व प्रो. महेंद्र मुदगिल की सेवानिवृत्ति को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. चंद्रमोहन ने की। समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. राष्ट्रपाल (राजकीय महाविद्यालय छिलरो) को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रो. योगेश कुमार ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिया। अपने संबोधन में प्रो. पूर्ण प्रभा ने महाविद्यालय से अपने लंबे जुड़ाव को भावुक शब्दों में याद किया और सभी सहयोगियों का आभार जताया। अंत में स्टाफ सचिव प्रो. डॉ. सतीश सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संवाद