फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मां भीमेश्वरी के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी बेरी

Tue, 30 Sep 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
29jjrp15- बेरी में माता के दर्शन करने आए श्रद्धालु दीप दान करते हुए। संवाद
विज्ञापन
बेरी। मां भीमेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए कई किलोमीटर पैदल चल कर भक्त पहुंच रहे हैं। भक्त जैसे ही मंदिर के नजदीक पहुंचते हैं तो उनका उत्साह पहले से ज्यादा बढ़ जाता हैं। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजने लगता है। दूधिया रोशनी से रोशन मंदिर का नजारा सोमवार अल सुबह देखने के लायक था। सुबह 4 बजे बाहर वाले भवन में माता का प्रवेश हुआ और उसके बाद मंगला आरती की गई।
विज्ञापन

मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए दर्शन खोल दिए गए तभी से श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन शुरू कर दिए। स्थानीय लोग जल सेवा के साथ-साथ भंडारों की सेवा भी खूब कर रहे हैं। बाजार में रौनक की बात करें तो पूरे परिक्रमा स्थल ने बाजार का रूप धारण कर लिया है। बच्चे, महिलाएं, पुरुष एवं बुजुर्ग सभी छोटी-बड़ी दुकानों के अलावा फड़ पर खरीदारी का आनंद उठा रहे हैं।
सप्तमी के दिन बेरी की देवी मंदिर वाली गली, पंसारियों वाली गली, भजना आश्रम वाली गली, मेन बाजार वाली गली माता के जयकारे से गूंजती रही। वहीं मंंदिर के मेन गेट पर देवी मेला के चलते बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इससे कतार में लगे भक्तों को माता के दर्शन आसानी से हो जाते हैं। नगर पालिका सचिव पूजा साहू ने बताया कि मेले में जरूरत अनुसार भक्तों की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



मेले में भक्तों की सुविधा के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। मेले परिसर में 80 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस की तरफ से 700 पुलिसकर्मियों की डयूटी लगी हुई है। मेले में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी होने दी जा रही है।
- रेणुका नांदल, एसडीएम, बेरी

29jjrp15- बेरी में माता के दर्शन करने आए श्रद्धालु दीप दान करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें