फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दूसरे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी

Sat, 11 Jan 2025 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 63 : नगर परिषद कार्यालय के गेट पर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को भी 11 सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल कर रोष जताया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्य संगठनकर्ता एवं ईकाई प्रधान राजपाल, इकाई सदस्य सोनू, राकेश, नवीन, शंकुतला, संतोष, मीना, सन्नी, राहुल, पिंकी, पूनम, जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़ व लीलाराम क्रमिक भूख हड़ताल रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने चेताया कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठनकर्ता राजपाल ने कहा कि वे अपनी लंबित मांगों को लेकर कई बार सरकार को अवगत करा चुके है, मगर सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही। ठेका प्रथा समाप्त करने, कौशल रोजगार को बंद करने, पुरानी पैंशन स्कीम को लागू करने व ठेके पर लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करने सहित अन्य मांगों को उठा रहे है। उनकी सभी मांगे जायज है और कर्मचारी अपना हक लेकर रहेंगे। संघ अपील करता है कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें