फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंडियों में धान व बाजरे की खरीद लगातार जारी

Mon, 20 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
19jjrp15- अनाज मंडी में फसल की सफाई करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में बाजरे और धान की लगातार खरीद जारी है। प्राइवेट खरीदारों की तरफ से बाजरा और धान खरीदा जा रहा है। बाजरे और धान की खरीद के बाद तेजी से उठान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में अब तक 10982 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनकी 305582.2 क्विंटल बाजरे की आवक पोर्टल पर दर्ज की गई है। वहीं, 9696 किसानों से 263647.5 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट खरीद की गई है। बाजरे की खरीद के साथ ही बाजरे का उठान भी किया जा रहा है।
जिले की अनाज मंडियों में धान की प्राइवेट खरीद हो रही है। झज्जर अनाज मंडी में वीरवार को 1509 मशीन का 1000 क्विंटल धान 2850 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। इसके अलावा 1509 हाथ का 100 क्विंटल धान 3200 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 1718 हाथ का 100 क्विंटल धान 3400 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। 1121 हाथ का 150 क्विंटल धान 4150 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें