फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव बहु को उप तहसील बनाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। जिले के ऐतिहासिक गांव में शुमार गांव बहु को उप तहसील बनाने की मांग ग्रामीणों ने जन संवाद कार्यक्रम में रखी थी, जिसके सकारात्मक परिणाम नजर आ रहे हैं। इसके लिए सरकार ने भी प्रक्रिया के तहत पत्र जारी कर बहु गांव को उप तहसील बनाने के लिए मापदंड निर्धारित करने व नीति बनाने के बारे में कहा गया है।
विज्ञापन

गांव बहु के सरपंच प्रदीप, प्रेम नंबरदार, पूर्व सरपंच फूल सिंह, पूर्व सरपंच अजय, पूर्व, सरपंच अशोक, रणवीर प्रधान, आशीष का कहना है कि वे अपने गांव बहु को उप तहसील बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, इसलिए जन संवाद में यह बात रखी गई थी। इस संबंध में उपायुक्त झज्जर के कार्यालय से जारी पत्र में बताया था कि अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पत्र में लिखा गया था कि सरकार द्वारा मांगी गई बिंदुवार रिपोर्ट, व्यक्तिगत सुझाव पूर्ण तथ्यों सहित भिजवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि सूचना सरकार को समय पर भेजी जा सके। रिपोर्ट अभी तक कार्यालय में नहीं भेजे जाने पर एक बार फिर से पत्र जारी कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। इस बारे में एक शिकायत जनसंवाद पोर्टल पर लगाई गई है।




खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ने अब किया पत्र जारी

गांव बहु को उप तहसील बनाने के संदर्भ में उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) झज्जर कार्यालय ने 17 जून 2025 की अनुपालना में एक जुलाई को सरपंच बहु को पत्र जारी करते हुए कहा है कि गांव बहु को उप-तहसील का दर्जा देने के लिए पत्र कार्यालय में प्राप्त हुआ है। इसकी प्रति आपको भेजकर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन



इस संबंध में सरपंच व ग्रामीणों द्वारा बहु को उप तहसील बनाने की मांग रखी गई थी। इसे सरकार के संज्ञान में लाया गया है। अब सरकार के जो भी दिशा निर्देश होंगे, उसके अनुसार ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


- राजाराम, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें