01jjrp01- गौशाला में गाय की पूजा करती पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह। स्रोत-पुलिस
झज्जर। नए साल पर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने झज्जर-गुरुग्राम रोड स्थित गोशाला गोकुलधाम में पहुंचकर गोमाता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गोसेवकों से बातचीत करते हुए गोसेवा के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गोमाता का विशेष स्थान है और गोसेवा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने जिले के युवाओं व आम नागरिकों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।