फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नफे सिंह के परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में

Sat, 02 Mar 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी के परिवार को वीरवार को आई धमकी भरी कॉल के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। देर रात घटना को लेकर शहर थाने में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस टीम ने राजस्थान के बालोतरा जिले से एक शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस शनिवार सुबह उसे बहादुरगढ़ लेकर लौटेगी। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने अभी पूरे मामले का खुलासा करने से इन्कार किया है। धमकी देने वाले शख्स ने नफे सिंह के परिजनों को व्हाट्सएप पर पिस्तौल की फोटो भी भेजी थी।
वीरवार को दिनभर स्व. नफे सिंह राठी के पुत्र जितेंद्र और भूपेंद्र राठी के मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबरों से छह बार धमकी भरी कॉल आई थीं। इसकी शिकायत उन्होंने एसपी डॉ. अर्पित जैन से की थी। थाना शहर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की साइबर सेल, सिटी थाना पुलिस अलर्ट हुई और धमकी देने वाले आरोपी का पता चला। राजस्थान के बालोतरा जिले से कॉल की गई थी। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए वीरवार को बहादुरगढ़ से रवाना हो गई थी।
विज्ञापन

नफे सिंह की हत्या को लेकर मिल सकते हैं अहम सुराग
अधिकारियों का दावा है कि नफे सिंह की हत्या को लेकर भी आरोपी से अहम सुराग मिल सकते हैं। धमकी भरी कॉल आने से स्व. नफे सिंह का परिवार पूरी तरह सहम हुआ है। अभी आरोपी के नाम और पते का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के यहां पहुंचने और उससे पूछताछ के बाद ही जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन


वर्जन
स्व. नफे सिंह के बेटों जितेंद्र और भूपेंद्र की शिकायत पर शहर थाने में जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। तुरंत साइबर टीमों के साथ-साथ अन्य पुलिस टीमें अलर्ट हो गईं। आरोपी का पता चलते ही राजस्थान रवाना हो गई। जिला पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के बालोतरा जिले से काबू किया है। टीम उसे लेकर शनिवार सुबह बहादुरगढ़ लौटेगी। पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी से कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं।
-डॉ. अर्पित जैन, एसपी झज्जर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें