फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 40 मिनट तक मरीज करते रहे चिकित्सक का इंतजार

विज्ञापन
05jjrp16-सिविल अस्पताल में  दंत चिकित्सक ओपीडी के बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों की लेटलतीफी जगजाहिर है। सिविल अस्पताल का समय इस समय सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक है, लेकिन कई चिकित्सक समय पर नहीं आते। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में आने वाले मरीज सुबह 9 बजे से पहले पहुंच जाते हैं ताकि समय पर पर्ची कटवाकर वह चिकित्सक को दिखा सके। शनिवार सुबह मरीज 9 बजे पर्ची कटवाकर दांतों के चिकित्सक को दिखाने के लिए तीसरी मंजिल पर पहुंचे, लेकिन 9 बजे तक कोई चिकित्सक नहीं आया था। मरीजों को कुछ देर इंतजार करने के लिए बोला गया। सभी मरीज बाहर बैठकर इंतजार करने लगे, लेकिन आधा घंटा बीतने के बाद भी चिकित्सक नहीं पहुंचे। जब मरीजों ने अंदर बैठे स्टाफ से पूछा तो उन्हें बताया गया कि चिकित्सक कुछ देर में आ जाएंगे, लेकिन चिकित्सक नहीं आए। कुछ समय बाद लगभग 9 बजकर 40 मिनट पर महिला चिकित्सक ओपीडी में पहुंचे और उसके बाद 9 बजकर 41 मिनट पर ओपीडी शुरू की गई।

वर्जन
सिविल अस्पताल में चिकित्सक सीट पर नहीं होने की जानकारी मिली थी। उसके बाद संबंधित अधिकारी को बोल दिया गया था। चिकित्सकों के लेट आना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जयमाला, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें