फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फरवरी तक हलका स्तर पर गठित होगा पार्टी का संगठन : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
01jjrp16-जजपा के जिला स्तरीय यूथ यौद्धा सम्मेलन में पहुंचने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटा
विज्ञापन
झज्जर। पूर्व उपमुख्यमंत्री व जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी की 55 प्रतिशत आबादी के साथ चलने की सोच है और उसी पर पार्टी काम कर रही है। फिलहाल संगठन पर ध्यान दिया जा रहा है। 15 फरवरी तक हलका स्तर पर पार्टी का संगठन खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

वह रविवार को निजी वाटिका में आयोजित यूथ योद्धा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। साल 2029 के चुनाव व किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ जजपा का गठबंधन होने की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ बोलना जल्दबाजी होगी।
युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज जजपा हर जिले में युवा योद्धा सम्मेलन करके युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। 13 मार्च को डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर एक बहुत बड़ा युवा सम्मेलन हांसी में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश के हर कोने से युवा साथी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद बीएलए-2 व बूथ स्तर पर पार्टी का फोकस होगा। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय दलाल, पार्टी के झज्जर प्रभारी एसएस राठी, राकेश जाखड़, शीला गोदारा, प्रेस प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर, भूपेंद्र गहलावत, सविन पंघाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें