फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संगठन ने जनसंपर्क कर लोगों को दिया कार्यक्रम का न्याेता

Sun, 23 Feb 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं, समर्थकों, राजबीर सिंह छिल्लर, राजकुमार सैनी, रवि, प्रदीप कुमार, रवि लोहचब, रामकिशन और जयकरण मांडौठी ने शहर की कॉलोनियों व पार्कों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई मार्केटिंग नीति वापस लेने, कृषि बाजार से लुटेरे कंपनियों को बाहर करने, एमएसपी की गारंटी का कानून बनाकर फसलों के रेट देने, गरीबों को कर्ज मुक्त करने, बिजली संशोधन बिल 2023 व स्मार्ट मीटर स्कीम को वापस लिए जाने, बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 10000 करने आदि मांगों को लेकर 25 फरवरी को चंडीगढ़/पंचकूला में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन एक जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगा और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगा।
प्रदेश कमेटी के सचिव जयकरण मांडौठी व जिला कमेटी सदस्य रामकिशन ने बताया कि ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (घटक, सयुक्त किसान मोर्चा) अपने स्तर पर व संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर आंदोलन गठित करने के काम में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों, भूमि शहरी व ग्रामीण गरीबों को अधिक से अधिक संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें