फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संगठन ने खराब फसलों का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मांगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी व अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल खेतों में जलभराव से खराब हो रही फसलों व डीएपी के स्थायी समाधान को लेकर बैठक का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष प्रदेश में हजारों एकड़ फसल जल भराव से बर्बाद हो जाती हैं। एक तरफ कठोर शर्तों के कारण बीमा कम्पनियां से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों को नहीं मिल पाता। वहीं सरकार भी कोई क्षतिपूर्ति नहीं करती।
किसानों के खेतों की जुताई, बिजाई, बीज, खाद, कीटनाशक आदि पर हजारों रुपये प्रति एकड़ खर्च हो जाते हैं। फसल बर्बाद होने के बाद उनके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं बचता है और वे कर्ज में फंस जाते हैं। पिछले 4-5 दिन से जिले के कई गांवों के किसानों की लगभग 25-30 हजार एकड़ बाजरे, कपास, ज्वार व धान की फसलें तबाह हो गई हैं। इसी तरह से प्रदेश के हजारों किसानों की फसलें जल भराव से नष्ट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन किसानों की बर्बादी पर गहरी चिंता प्रकट करता है और हरियाणा सरकार से तुरंत स्पेशल गिरदावरी करा कर पीड़ित किसानों को कम से कम 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग करता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के किसान डीएपी व यूरिया की कमी से जूझ रहे हैं। सरकार किसानों को तुरंत खाद उपलब्ध कराए। उन्होंने सरकार से जल भराव और खाद की कमी का स्थाई समाधान करने की मांग की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें