बहादुरगढ़। मेट्रो में सवार होकर बहादुरगढ़ पहुंचे एक व्यक्ति को एक शख्स को खाना खिलाना महंगा पड़ा गया। उक्त व्यक्ति ने जिसे खाना खिलाया, वही उसका पैसों से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। पीड़ित ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अभी आरोपी और बैग का कोई पता नहीं चला है।
पुलिस को दी शिकायत में रवि निवासी भलंभा, रोहतक ने बताया कि वह जेएनयू गोमती गेस्ट हाउस, नई दिल्ली में नौकरी करता है। प्रतिदिन ट्रेन से आवागमन करता हूं। 26 दिसंबर को वह अपनी ड्यूटी खत्म करके वापिस अपने घर पर जा रहा था। रास्ते मे कुछ सामान लेने के बहादुरगढ़ शहर में मेट्रो से उतरा और रेलवे रोड पहुंचा तो एक व्यक्ति ने उससे कहा कि मैं भूखा हूं मुझे कुछ पैसे दे दो। उसने उसे 500 रुपये दे दिए। इसके बाद उसने खाना खिलाने के लिए कहा। उसने अपना बैग रेलवे रोड पर एक जूस की दुकान पर बाहर रख दिया और जूस बनवाने के लिए के अंदर चला गया। इसी दौरान जब वह जूस लेकर बाहर आया तो वह शख्स मेरा बैग चोरी करके ले जा चुका था। बैग में एक लाख रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड के अलावा मोबाइल फोन भी था। आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-