फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: घने कोहरे से होगी नए साल की शुरूआत, यलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोहरे और कड़ाके की ठंड जारी है। शनिवार को भी दिन भर कोहरा रहा। धूप नहीं निकली। मौसम विभाग के अनुसार नए साल की शुरूआत भी घने कोहने से होगी। कोहरे को देखते हुए दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। उसके बाद कोहरे से राहत मिली, लेकिन ठंड का असर बना रहा। धूप न निकलने के कारण ठंड बनी रही। दोपहर तीन बजे हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर में सूर्य देव बादलों में छिप गए। लोग पूरा दिन ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए दिखे। अब साल का अंतिम दिन यानी रविवार और नए साल का पहले दिन यानी सोमवार को भी कोहरे की आशंका जाहिर मौसम विभाग ने की है। मौसम विभाग ने दोनों दिन येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि कोहरे और धुंध के दौरान हवा में नमी बढ़ने के चलते धुंध के बीच ओंस वर्षा की तरह गिर रही है, जो कृषि फसलों पर अमृत तुल्य है। शनिवार दोपहर बाद भी सूर्य और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। कोहरे और बादलों से सूर्य की चमक फीकी दिखाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें