the old person died in accident
- फोटो : Jhjhar
कलानौर मार्ग पर बिसाहन मोड़ के पास एक कार ने मोपेड पर सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिसमें मोपेड पर सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में ले जाते समय रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव बिसाहन निवासी प्रेम सिंह 62 वर्षीय पुत्र रामस्वरूप अपनी मोपेड पर सवार होकर किसी काम के लिए अपने गांव से बेरी आ रहा था। जब वह कलानौर मार्ग पर बिसाहन मोड़ के पास पहुंचा तो बेरी की तरफ से आ रही कार ने मोपेड को टक्कर मार दी, जिसमें प्रेम सिंह की मौत हो गई।
कलानौर मार्ग पर बिसाहन मोड़ के पास कार व मोपेड की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में मोपेड पर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पीजीआई एमएस रोहतक में बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया ओर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
-एएसआई राकेश, जांच अधिकारी, सिटी इंचार्ज।