फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल के पुराने भवन का होगा पुनर्निर्माण

Sat, 06 Dec 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : बहादुरगढ़ स्थित नागरिक अस्पताल। संवाद - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन का पुनर्निर्माण होगा। नए साल में रेनोवेशन शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर पीडब्ल्यूडी ने 6 करोड़ 60 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा था। अब मंजूरी मिल गई है। डीपीआर तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उम्मीद है कि नए साल की शुरुआत में ही रेनोवेशन कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पुराना भवन कई वर्ष पहले बनाया गया था।चार ब्लॉकों वाले इस भवन में कई कमरों की खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं। कई जगह दरवाजे भी टूट चुके हैं और छत से प्लास्टर भी झड़ रहा है। इसके कारण मरीजों और स्टाफ को हर समय भय सताता रहता है। ऐसे में लंबे समय से इसकी मरम्मत की मांग की जा रही थी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेनोवेशन के दौरान भवन में जहां-जहां खराब स्थिति है, वहां महत्वपूर्ण मरम्मत की जाएगी। खिड़कियां, दरवाजे, जंगले, शीशे-टाइल और अन्य जर्जर हो चुका सामान बदला जाएगा। भवन की दीवारों पर नई प्लास्ट रिंग और पेंटिंग होगी, ताकि मरीजों केा सुरिक्षत और बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक ओपीडी में आते हैं, जिनमें कई मरीजों को पुराने भवन की जर्जर स्थिति से परेशानी होती है। वहीं ट्रामा सेंटर से भी रोजाना दर्जनों मरीज उपचार के लिए पुराने भवन की इकाइयों में आते हैं, ऐसे में रेनोवेशन होने से इलाज की व्यवस्था और सुविधाएं दोनों सुधरेंगी।

वर्जन

नागरिक अस्पताल के पुराने भवन का रेनोवेशन किया जाएगा। बजट पास कर दिया गया है। डीपीआर तैयार और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। भवन पुराना होने के कारण कई हिस्सों में बड़े स्तर पर बदलाव की आवश्यकता है इसलिए रेनोवेशन को प्राथमिकता पर रखा गया है।
विज्ञापन


-राजेश तंवर, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, बहादुरगढ़।



-फोटो 54 : बहादुरगढ़ स्थित नागरिक अस्पताल। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें