फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरपंचों पर लाठीचार्ज करवाने वाले अफसरों को देना होगा हिसाब

विज्ञापन
-फोटो 2 : रोहद में किया गया कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादयान का स्वागत।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बेरी से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादयान ने कहा कि किसान, कर्मचारी और चुने हुए सरपंचों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों से लाठीचार्ज करने का हिसाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने शनिवार को बेरी हलके के रोहद गांव में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दो साल के में हरियाणा के गांवों में विकास कार्य बिल्कुल नहीं हुए और केंद्र सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए प्रदान की गई 80 प्रतिशत ग्रांट लैप्स हो गई। अब सरकार ई-टेंडरिंग प्रणाली लेकर आई है, जिसका सरपंच विरोध कर रहे हैं। वह स्वयं भी ई-टेंडरिंग के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि संवाद से समाधान निकल सकता है लेकिन बीजेपी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है। अब लाठीचार्ज के बाद नाराज सरपंचों से संवाद करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें