नागरिक अस्पताल में बच्चे के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।
बहादुरगढ़। भीषण गर्मी बच्चों के लिए सबसे बड़ी आफत बन रही है। बच्चे डायरिया और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। स्थिति यह है कि नागरिक अस्पताल की ओपीडी में 20 से 30 बच्चे रोजाना इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अभिभावकों को गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जा रही है।
नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहिभूषण कहते हैं कि गर्मी में बच्चों की विशेष देखभाल की जरूरत होती है। लापरवाही से बच्चे बीमार हो रहे हैं। सर्द-गर्म की स्थिति से बच्चे बुखार व डायरियां की चपेट में आ रहे हैं। अभिभावक नवजातों का विशेष ध्यान रखें। बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बच्चों को डायरिया व डी-हाइड्रेशन हो सकता है। इससे बचने के लिए उनके खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। उन्हें साफ पानी पिलाएं। दिक्कत होेने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।