झज्जर। तलाव रोड स्थित मातू राम पार्क जल्द ही नए रंग रूप में नजर आएगा। नगर परिषद करीब एक करोड़ रुपये से पार्क की कायाकल्प करेगा। यहां फुटपाथ से लेकर चहारदीवारी बनेगी।
पार्क में ओपन जिम बनेगा जिसमें व्यायाम करने के आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। नगर परिषद ने इसके लिए टेंडर मांगे हैं। टेंडर अलॉट होने के बाद यहां पर विकास के काम शुरू हो जाएंगे। मातू राम पार्क की हालत पिछले एक-डेढ़ साल से खराब है। यहां पर झूले पूरी तरह से टूट चुके हैं। इसके अलावा हालत खराब है। एक तो पूरी तरह से टूट गई है। इसके अलावा पार्क के एक हिस्से में गंदा पानी एकत्रित हो जाता है।
बरसात के दिनों में पार्क की हालत सबसे ज्यादा खराब हो जाती है। इसके चलते यहां घूमने आने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग कई बार नप अधिकारियों से इसकी सुध लेने की मांग कर चुके हैं। नगर परिषद की तरफ से पिछले दिनों बैठक में इसके नवीनीकरण को लेकर बजट पास किया था।
अब नप ने पार्क के विकास के टेंडर मांगे हैं। नगर परिषद की तरफ से मातू राम पार्क के विकास के लिए दो बार टेंडर लगाए गए, लेकिन पूरी फर्म नहीं आई। कम से कम दो फर्म होना जरूरी है। अब नप ने तीसरी बार टेंडर लगाया है।