01jjrp14- पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में एनएसएस कैंप के शुभारंभ पर हवन यज्ञ
साल्हावास।
पीएमश्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में वीरवार को एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मुकेश की अध्यक्षता में एनएसएस के सात दिवसीय कैंप की शुरुआत प्रभात फेरी से की गई। सुरेश कुमार ने हवन यज्ञ का आयोजन करके आहुति डाली। कैंप में विशिष्ट अतिथि रहे जितेंद्र चाहर व योगेश कुमार ने बताया कि योग हमारे शरीर और दिमाग दोनों को तंदरुस्त रखता है। योग से हमें शारीरिक और मानसिक शक्ति मिलती है। इस अवसर पर दिलबाग सिंह जाखड़, मंजू यादव, रमेश मान, जितेंद्र चाहर, योगेश, युवराज, राजेश उपस्थित रहे।