फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अगला समय जजपा का : दिग्विजय

विज्ञापन
27jjrp23- जजपा कार्यालय में युवाओं को पटका पहनाकर पार्टी ज्वाइन करवाते जजपा नेता दि​ग्विजय सिंह - फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
विज्ञापन
झज्जर। जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि जिस तरह से जजपा में युवाओं के शामिल होने का सिलसिला चल रहा है और पार्टी की प्रति जिस तरह से युवाओं जोश दिखाई देता है, उससे ऐसा लगता है कि आने वाला समय जजपा का है। साल 2029 में जजपा की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला जजपा कार्यालय में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वह यहां पर झज्जर में एक फरवरी को आयोजित होने वाले युवा योद्धा सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने और कार्यकर्ताओं की सम्मेलन के लिए डयूटियां सौंपने आए थे।
उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। जिस तरह से आए दिन जजपा में युवा जिस तरह से बहुतायत संख्या में शामिल हो रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि प्रदेश की बागड़ोर आने वाले चुनाव के बाद जजपा के हाथों में होगी। इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र से आने युवाओं ने जजपा ज्वाइन की।
विज्ञापन

जजपा का ग्रामीण जनाधार खत्म होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो जुलाना रैली में हरियाणा के कोने-कोने से लाखों लोग नहीं पहुंचते। उन्होंने कहा कि हालात, परिस्थितियां और समय किसे कहां ले जाए, यह कभी किसी को पता नहीं होता। वहीं हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन काटे जाने को लेकर दिग्विजय चौटाला नाराज नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें