फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: न्यू ईयर से टूटा खरमास का सन्नाटा, व्यापारियों को 15 करोड़ के कारोबार का अनुमान

विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के एक शोरूम में खड़ी कारें। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बाजार में खरमास के सन्नाटे को क्रिसमस व न्यू ईयर की तैयारियों ने तोड़ दिया है। लोगों की खरीदारी, बुकिंग और तैयारियों के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ी है जो अगले कुछ दिनों तक रह सकती है। कारोबारियों का कहना है कि न्यू ईयर पर 15 करोड़ के व्यापार का अनुमान है।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार नए साल पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। डीलरों के मुताबिक 31 दिसंबर तक वाहनों की बुकिंग में इजाफा हुआ है। नए साल के मौके पर करीब 25 बाइक, 12 स्कूटी और लगभग 55 कारों की डिलिवरी की जाएगी।
इसका एक बड़ा कारण यह है कि 2026 में कई कार कंपनियां अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कार कंपनी के मैनेजर शशिकांत का कहना है कि ऑटोमोबाइल बाजार में इस बार हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की भी खास धूम है।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते लोग ईवी और हाइब्रिड विकल्पों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। नव वर्ष पर उनके शोरूम से 12 कार की डिलिवरी दी जाएगी। वहीं एक अन्य कार शोरूम के मैनेजर देवेंद्र कुमार का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों की पूछ ज्यादा है।
इस बार नए साल के पहले दिन उनके शोरूम से 13 कारों की डिलिवरी होगी। वहीं सांखोल गांव में स्थित एक कार शोरुम के संचालक विक्रम ने बताया कि नव वर्ष पर उनके यहां से 12 वाहन की डिलिवरी दी जाएगी। एमआइई क्षेत्र में एक कार शोरूम से 15 ग्राहक नए वाहन की डिलिवरी लेंगे।
नाहरा नाहरी रोड के जिफ शॉप संचालक पंकज गर्ग ने बताया कि न्यू ईयर पर कई तरह के गिफ्ट आए हुए हैं। बहुत से लोग नए साल का पहला दिन यादगार बनाने के लिए गिफ्ट देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें