फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 19 वार्डों में गड्ढे भरने और मरम्मत का ठेका देगी नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सभी 19 वार्डों की सड़कों और गलियों में गड्ढे भरने और छोटी-मोटी मरम्मत के कार्य अब ठेके के माध्यम से होंगे। नगर परिषद ने इसके लिए सालभर का ठेका देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पर करीब 27 लाख 52 हजार 972 रुपये खर्च किए जाएंगे। ऑनलाइन निविदाएं 10 नवंबर को खोली जाएंगी। इसके तहत म्हारी सड़क पोर्टल पर मिलने वाली संबंधित शिकायतों का भी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, शहर की सड़कों और गलियों में टूट-फूट होने पर लोगों को मरम्मत के लिए इंतजार करना पड़ता था। स्थानीय लोग अपनी शिकायतें पार्षदों के माध्यम से नगर परिषद तक पहुंचाते थे। छोटे कार्यों के लिए अलग से बजट की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार मरम्मत में देरी होती थी और शिकायतें लंबित रह जाती थीं।
इस समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने सभी 19 वार्डों के लिए सालभर की मरम्मत व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत गड्ढे भरने, सड़क और गलियों की छोटी-मोटी टूट-फूट ठीक करने के साथ पोर्टल पर दर्ज संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


मरम्मत कार्यों के लिए टेंडर लगाया गया है। इससे पूरे साल जरूरत के अनुसार छोटे कार्य कराए जा सकेंगे और लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले सिंह सैनी, नगर परिषद चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें