फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जितने पेड़ कटेंगे, उतने ही लगाने होंगे

Fri, 21 Jun 2024 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। छुछकवास-बहुझोलरी 38 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाने के लिए एनसीआरपीबी को वन विभाग की कसौटी पर खरा उतरना पड़ेगा। इसमें शर्त है कि फोर लेन बनाने में जितने पेड़ काटे जाएंगे, उतने लगाने भी होंगे।
विज्ञापन

इस योजना से झज्जर के अलावा रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ के लोगों के लिए उम्मीद है। इससे झज्जर के छुछकवास से मातनहेल, रूडियावास, नौगांवा, सासरोली, झाड़ली खानपुर खुर्द, बहु, खेड़ा थ्रू गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। साथ लगते रेवाड़ी के गांव बहाला, बव्वा, कारोली आदि गांवों के लोगों को भी इसकी सुविधा मिलेगी। फोरलेन बनने से झज्जर से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और कनीना आदि जगह जाने में कम समय लगेगा।
छुछकवास-बहुझोलरी फोरलेन बनाने की घोषणा को डेढ़ साल हो चुका है, कुछ शर्तें इसमें बाधा बनी थी। इसके चलते लोगों को आए दिन जाम की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। दिसंबर 2023 के विधानसभा सत्र में बहुझोलरी-छुछकवास मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की थी।
विज्ञापन

इसके बाद सरकार की तरफ से 134 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। सड़क निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) को प्रोजेक्ट भेजा गया, लेकिन उस समय मंजूरी न मिलने के कारण सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पाया। अब एनसीआरपीबी ने इसके लिए मंजूरी दे दी है, लेकिन उसे वन विभाग की कसौटी पर खरा उतरना होगा। शर्त के अनुसार सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सड़क से साथ खड़े पेड़ों को काटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड को उतने पेड़ लगाने होंगे, जितने काटे जाएंगे।
बोर्ड मातनहेल गांव के आसपास के क्षेत्र में 70 एकड़ जमीन लेकर पेड़ लगाने की योजना को अमलीजामा पहनाना चाह रहा है। उसके बाद टेंडर प्रक्रिया अगस्त तक पूरी होने की उम्मीद है। अब उम्मीद की जा रही है कि वर्ष 2024 के अंत तक इस फोरलेन का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें