फोटो कैप्शन-51 : बहादुरगढ़ में झंडी दिखाकर चलायमान औषधालय को खाटू धाम के लिए रवाना करती हुई निर्
बहादुरगढ़। बवाना निवासी निर्मला देवी ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित नर सेवा नारायण सेवा संस्थान से श्याम भक्तों की सेवा के लिए चलायमान औषधालय को झंडी दिखाकर खाटू धाम राजस्थान रवाना किया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से आराधना करने वाले श्रद्धालुओं के जीवन से खाटू वाले श्याम सभी संकट दूर कर देते हैं।
संस्थान के अध्यक्ष वैद्य देवेंद्र रोहिल्ला ने बताया कि 22 से 28 फरवरी तक खाटू धाम के रींगस क्षेत्र में शिविर लगाकर श्याम भक्तों को निशुल्क उपचार व दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सेवा भाव से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाना है।
इस अवसर पर आनंद रोहिल्ला, डॉ. स्नेहप्रकाश, डॉ. राहुल, डॉ महेंद्र मुदगिल, डॉ अशोक चोपड़ा, आशा रानी बुलंदशहर, ज्योति, विनीता सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे।