फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक ने किया फ्लाइंग ऑफिसर अविकेश छिल्लर का सम्मान

विज्ञापन
-फोटो 62 : फ्लाइंग ऑफिसर अविकेश छिल्लर का सम्मान करते हुए विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। गांव बामड़ोली निवासी अविकेश छिल्लर का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर विधायक राजेश जून व ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। इस उपलब्धि पर गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सुलतान फार्म हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक राजेश जून ने अविकेश छिल्लर का स्वागत कर व स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विधायक जून ने कहा कि गांव के युवाओं का भारतीय वायुसेना जैसी प्रतिष्ठित सेवा में चयन होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और ऐसे युवा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। अविकेश का सम्मान करते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है क्योंकि वे स्वयं भी एयरफोर्स में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइंग ऑफिसर अविकेश छिल्लर ने बताया कि उन्होंने 12वीं तक शिक्षा एसआर सेंचुरी स्कूल से प्राप्त की और बीए एमडीयू से की है और उनका चयन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में हुआ है। उन्होंने बताया कि पिता की बहादुरगढ़ में खाद बीज की दुकान है और एग्रीकल्चर में डॉक्टर हैं। अविकेश छिल्लर के सम्मान समारोह में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें