फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधायक व मेयर ने 3.63 करोड़ रुपये से हाेने वाले विकास कार्य कराए शुरू

Tue, 25 Nov 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 20: सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान के पास सीवर लाइन डालने के कार्य का शिलान्यास करते विधायक निख
विज्ञापन
सोनीपत। तारा नगर में सोमवार को विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे 73 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उसके बाद महलाना रोड पर 2.90 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्य की शुरुआत की।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड 12 में तारा नगर की विभिन्न गलियों को पक्का करवाया जाएगा। कई गलियों में सीवरेज और पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डाली गई थी। उसके बाद गलियों की हालत जर्जर हो गई थी। इन गलियों को सीसी से पक्का करने का काम शुरू कर दिया है।
73 लाख रुपये से निर्माण पूरा होने के बाद कॉलोनी वासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। मेयर राजीव जैन ने बताया कि गढ़ी ब्राह्मणान गेट से अग्निशमन कार्यालय तक, उसके बाद कार्यालय से सेक्टर 23 आउटर रोड से होते हुए एचएसवीपी डिस्पोजल पंप तक सीवर लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन

इस कार्य को पूरा करने के लिए 2.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे महलाना रोड और 23 सेक्टर निवासियों को सीवरेज लाइन के ब्लॉक होने और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
इस दौरान डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, निगम पार्षद लक्ष्मी नारायण तनेजा, बिजेंद्र मलिक, मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नीरज सोनी, सेठा प्रजापति,पवन तनेजा, सोनू प्रजापति, अतुल गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें