फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंडियों में बढ़ने लगी रौनक, गेहूं की आवक बढ़ी

विज्ञापन
फोटो 95: बहादुरगढ़ की मंडी में फसल साफ करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रबी सीजन के चलते बहादुरगढ़ और आसौदा की अनाज मंडी में अब धीरे-धीरे किसानों की आवाजाही बढ़ने लगी है। सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले मंडियों में ट्रैक्टर-ट्रालियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। किसानों का कहना है कि आने वाले एक हफ्ते के भीतर मंडियों में कई हजार क्विंटल गेहूं की आवक होने की संभावना है।
विज्ञापन

कानोंदा के किसान परमजीत सोमवार को बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में वे 300 क्विंटल गेहूं की फसल लेकर आए। यहां पर उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। अधिकारियों ने गेहूं के अच्छे से चेक किया और खरीद शुरू की। वहीं मंडी के आढ़ती कालू का कहना है कि फसल की खरीद के साथ उठान भी साथ ही होना चाहिए।
मंडी में पहुंचे किसानों जगदीश शर्मा, विवेक कुमार, विजय छिल्लर ने बताया कि सरकारी मानकों के अनुसार नमी अधिक होने पर फसल की खरीद में दिक्कत आती है, जिससे उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है या फिर प्राइवेट व्यापारियों के पास कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

किसान राजेंद्र और सुरेश ने बताया कि मौसम में हल्की नमी और हाल ही में हुई बूंदाबांदी के कारण गेहूं पूरी तरह सूख नहीं पाया है। अगर मौसम साफ रहा तो अगले कुछ दिनों में नमी कम हो जाएगी और फसल बेचने में आसानी होगी।
मंडी अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे मौसम साफ होगा, नमी की समस्या कम होगी और खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें