फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवरात्र की शुरुआत में आई बाजार में बहार, लोगों ने जमकर की खरीदारी

Tue, 23 Sep 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : दुपहिया वाहन के शोरूम में पूर्व विधायक नरेश कौशिक ग्राहक को बाइक की डिलिवरी देते हुए
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पितृ पक्ष से सामान्य पड़े बाजार में नवरात्र के पहले दिन जबरदस्त उछाल दिखा। हर ओर खरीदारों की भीड़ देख कारोबारियों के चेहरे खिल गए। दोपहिया, चार पहिया वाहन और सराफा बाजार से लेकर हर तरह के उत्पादों की जमकर खरीदारी हुई। कारोबारियों के मुताबिक पहले ही नवरात्र पर 50 फीसदी से अधिक सुधार आ गया है। दोपहिया शोरूमों से 71 वाहनों की बिक्री हुई। वहीं चार पहिया शोरूमों से महिंद्रा की 42 और हुंडई की 12 कारों की डिलिवरी दी गई।
विज्ञापन


अब त्योहारी सीजन में बाजार और ऊपर पहुंचेगा।
पितृ पक्ष में सामान की बुकिंग कराने वालों और नवरात्र में सामान की डिलिवरी लेने वालों की काफी भीड़ रही। बहादुरगढ़ बाजार में पहले दिन 10 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। इनमें 7 करोड़ के वाहन बिके तो 3 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण। नवरात्र पर व्यापारियों को जो उम्मीद थी नतीजे उससे भी ज्यादा खुशगवार दिखे। कारोबारी भी नवरात्र में अच्छी खरीदारी की उम्मीद कर रहे थे। ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए तो पहला नवरात्र वरदान साबित हुआ। कई दिन से बाजार शांत रहा, पर पहले नवरात्र में सामान की बिक्री अच्छी हुई। कारोबारियों को आने वाले त्योहारी सीजन में इससे भी ज्यादा उम्मीद है।



25 दोपहिया वाहनों की दी गई डिलिवरी

नवरात्र के पहले दिन लोग अपनी स्कूटी और मोटरसाइकिल की डिलिवरी लेने के लिए पहुंचे। नजफगढ़ रोड पर स्थित दोपहिया वाहन के शोरूम संचालक नरेश राठी ने बताया कि उनके यहां से 25 मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिलिवरी दी गई। इनमें तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी रहीं जबकि 22 मोटरसाइकिल बिकीं। इनमें कई वाहन पितृ पक्ष में बुक कराए गए थे। अभी त्योहारी सीजन शुरू हुआ है। शहर के अलग-अलग दोपहिया वाहनों के शोरूम से 71 वाहन बिके। बहादुरगढ़ में 10 दोपहिया वाहनों के शोरूम हैं।
विज्ञापन




-

बहादुरगढ़ में सराफा कारोबार की 130 दुकानें हैं। इनमें 70 दुकानें अकेले लाइनपार क्षेत्र में हैं। जबकि 80 दुकानें शहर के बाजारों में। इनमें 60-70 दुकानें छोटा कारोबार करने वालों की हैं। पितृ पक्ष में बुक हुई सोने-चांदी के आभूषणों की डिलिवरी ग्राहकों ने सोमवार को पहले नवरात्र पर ली। कुल मिलाकर शहर में पहले नवरात्र पर 3 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। बाजार में त्योहारी सीजन में अभी और पंख लगेंगे। इसके बाद तेजी आएगी।
विज्ञापन


-पवन वर्मा, अध्यक्ष, स्वर्णकार संघ हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें