14jjrp04- जांगड़ा धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय जांगड़ ब्राह्मण महासभा की जिला स्तरीय बैठक मे
झज्जर। अखिल भारतीय जांगड़ ब्राह्मण महासभा की जिलास्तरीय बैठक में जांगड़ा धर्मशाला के निर्माण को लेकर सरकार के समक्ष समाज एजेंडे को पेश करने का निर्णय लिया गया। जांगिड समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई जिसमें समाज के मेधावी विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने पर सहमति बनी। आगामी कार्रवाई के लिए 15 दिन बाद दोबारा से बैठक की जाएगी ताकि कार्यक्रम को रूपरेखा तैयार की जाएगी और जिलास्तरीय जांगिड भवन के लिए सरकार से मिलने के लिए अभियान तेजी से चलाया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन जोगिंद्र जांगड़ा, प्रवीण कुमार जांगड़ा, महासचिव सतीश जांगड़ा, रामेश्वर जांगड़ा, अजीत जांगड़ा, रामप्रकाश जांगड़ा, विनोद जांगड़ा आदि मौजूद रहे।