14jjrp03- नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी राजपूत धर्मशाला सेक्टर 6 में बच्चों का जन्मदिन मनाते सदस्
झज्जर। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी राजपूत धर्मशाला सेक्टर 6 झज्जर की तरफ से बच्चों का जन्मदिन सेलिब्रेशन का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब से जतिन, कृष और यशपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर केक कटवाया। जतिन ने बच्चों को बताया कि अनुशासन के बगैर शिक्षा ग्रहण करना मुश्किल है। बच्चों को सबसे पहले अपने जीवन में अनुशासनात्मक रहना चाहिए तभी वह आगे बढ़ पाएगा और जीवन में शिक्षा प्राप्त कर पाएगा। इस मौके पर संस्था सदस्य प्रियंका, पूनम, कोमल, प्रोमिला, सुरेंद्र सेठिया, रिशिपाल, पवन, पंकज मलिक मौजूद रहे।