फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मैजेंटा लाइन बनेगी दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर, 21 इंटर चेंज और 40 भूमिगत स्टेशन होंगे

Thu, 12 Feb 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-56: बहादुरगढ़ में ट्रैक से गुजरती मेट्रो। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की मैजेंटा लाइन (लाइन-8) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यातायात कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने जा रही है। फेज-4 और हाल ही में स्वीकृत फेज-5(ए) के विस्तार के बाद मैजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर बन जाएगी।
विज्ञापन

यह कॉरिडोर सर्वाधिक इंटर चेंज स्टेशनों और भूमिगत स्टेशनों के साथ यात्रियों को निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा।फेज-5 (ए) के तहत रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (सेंट्रल विस्टा के माध्यम से) तक मैजेंटा लाइन का विस्तार किया जाएगा।
इसके साथ ही फेज-4 का इंद्रप्रस्थ–इंद्रलोक कॉरिडोर भी मैजेंटा लाइन के विस्तार के रूप में कार्यान्वित होगा। परियोजना पूर्ण होने पर बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 89 किलोमीटर हो जाएगी, जो इसे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का सबसे लंबा कॉरिडोर बनाएगी।
विज्ञापन

यह संपूर्ण कॉरिडोर पूर्ण रूप से चालक-रहित (ड्राइवर लेस) प्रणाली पर आधारित होगा। परियोजना के पूरा होने पर मैजेंटा लाइन पर कुल 65 स्टेशन होंगे जिनमें 40 भूमिगत स्टेशन शामिल हैं। इस लाइन पर कुल 21 इंटर चेंज स्टेशन होंगे।
वर्तमान में कालकाजी मंदिर, बॉटनिकल गार्डन, जनकपुरी पश्चिम और हौज खास इंटर चेंज स्टेशन के रूप में कार्यरत हैं।
17 नए स्टेशन जोड़े जाएंगे
फेज-4 और फेज-5 (ए) के तहत कालिंदी कुंज, चिराग दिल्ली, टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट, पीरागढ़ी, पीतमपुरा (मधुबन चौक), हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, आजादपुर, पुलबंगश, नबी करीम, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, इंद्रप्रस्थ, दिल्ली गेट, नई दिल्ली और इंद्रलोक सहित 17 नए इंटर चेंज स्टेशन जोड़े जाएंगे। इनमें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आजादपुर, नई दिल्ली और इंद्रलोक ट्रिपल इंटर चेंज स्टेशन होंगे।
यात्रा की दूरी व समय में आएगी कमी

मैजेंटा लाइन की विस्तृत इंटर चेंज सुविधा से यात्रा की दूरी और समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे प्रमुख कॉरिडोरों पर यातायात दबाव कम होगा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षित, निर्बाध व कुशल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इंद्रलोक तक मैजेंटा लाइन के पहुंचने से हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र को भी बड़ा लाभ होगा। बहादुरगढ़ से इंद्रलोक तक पहले से ही ग्रीन लाइन के माध्यम से सीधा मेट्रो संपर्क है। ऐसे में इंद्रलोक पर मैजेंटा लाइन से इंटर चेंज की सुविधा मिलने के बाद बहादुरगढ़ से दिल्ली के विभिन्न प्रमुख इलाकों तक पहुंचना और अधिक आसान व तेज हो जाएगा।

तकनीकी उत्कृष्टता और जटिल इंजीनियरिंग का प्रमाण होगा कॉरिडोर
मैजेंटा लाइन अपनी इंजीनियरिंग उपलब्धियों के लिए भी जानी जाती है। इस कॉरिडोर पर स्थित हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो प्रणाली का सबसे ऊंचा एलिवेटेड स्टेशन है। यहां पियर संख्या 340 पर रेल स्तर की ऊंचाई लगभग 28.362 मीटर है। वहीं हौज खास स्टेशन लगभग 29 मीटर की गहराई के साथ सबसे गहरा भूमिगत स्टेशन है। ये उपलब्धियां इस कॉरिडोर की तकनीकी उत्कृष्टता और जटिल इंजीनियरिंग का प्रमाण हैं।
विज्ञापन



मैजेंटा लाइन का विस्तार राजधानी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा देगा और यात्रियों को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं तेज सफर की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
अनुज दयाल, प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट संचार), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें