फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कच्चा बेरी रोड पर बिजली के पोल पर लगाई लाइट

विज्ञापन
29jjrp09- झज्जर। कच्चा बेरी रोड पर बिजली के खंबो पर लाइट लगाते हुए। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के कच्चा बेरी रोड पर नगर परिषद की तरफ से बिजली के पोल पर लाइट लगाई गई है। यहां से प्रतिदिन वाहन चालकों और पैदल लोगों का आवागमन होता रहता है लेकिन लाइट नहीं होने के चलते रात के समय में वाहन चालकों और पैदल लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कुछ समय पहले बिजली निगम ने कच्चा बेरी रोड पर पुराने पोल को हटाकर नए पोल लगाए थे। वहीं अब उन्हीं पोल पर नगर परिषद की तरफ से लाइटें लगाई गई हैं। लाइट नहीं होने से कच्चा बेरी रोड पर हादसा होने का डर बना रहता था।
नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि नई लाइट लगाई गई है ताकि आम जनता को सुविधा हो सके। शहर में अन्य जगहों पर भी जल्द ही लाइट लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें