11jjrp09- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खराब पड़ी बस काउंटर के साइन बोर्ड की लाइट। संवाद
झज्जर। सामान्य बस अड्डा में करीब एक वर्ष पहले लगाई गई बस अड्डा व बस काउंटर साइन बोर्ड की लाइट खराब हो गई है। इसके चलते अल सुबह व देर शाम को आने वाले यात्रियों को रूट देखने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सामान्य बस अड्डा में अलग-अलग रूटों पर चलने वाली बसों के लिए 18 बस काउंटर बनाए गए हैं। इसमें से दो बस काउंटरों पर साइन बोर्ड नहीं लगे हैं। वहीं, बचे हुए 16 बस काउंटरों के साइन बोर्ड में से ज्यादातर की लाइट खराब हो गई हैं।