फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सामान्य बस अड्डा में बस काउंटर बोर्ड की लाइट खराब, यात्री परेशान

Mon, 12 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
11jjrp09- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खराब पड़ी बस काउंटर के साइन बोर्ड की लाइट। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सामान्य बस अड्डा में करीब एक वर्ष पहले लगाई गई बस अड्डा व बस काउंटर साइन बोर्ड की लाइट खराब हो गई है। इसके चलते अल सुबह व देर शाम को आने वाले यात्रियों को रूट देखने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सामान्य बस अड्डा में अलग-अलग रूटों पर चलने वाली बसों के लिए 18 बस काउंटर बनाए गए हैं। इसमें से दो बस काउंटरों पर साइन बोर्ड नहीं लगे हैं। वहीं, बचे हुए 16 बस काउंटरों के साइन बोर्ड में से ज्यादातर की लाइट खराब हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें