फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक नहीं लगा लापता युवकों का सुराग

Mon, 27 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
आसौदा गांव से 10 दिन पहले लापता हुए युवकों का अभी कोई अता-पता नहीं चल पाया है। चार युवकों में से एक का शव पिछले दिनों जसौर खेड़ी गांव की माइनर से मिला था। इसके बाद से ही लापता अन्य युवकों के परिजनों को उनकी काफी चिंता हो रही है। पुलिस ने भी कई जगह छापेमारी अभियान चलाया है। थाना सदर पुलिस की कई टीमें लापता युवकों की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई हैं, लेकिन उनका अभी कोई पता नहीं चल रहा।
विज्ञापन

आपको बता दें कि दस दिन पहले आसौदा गांव से चार युवक लापता हो गए थे। इन सबकी उम्र 23 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है। परिजनों के अलावा उनके रिश्तेदार भी लापता युवकों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं। थाना सदर पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान भी चलाया। पुलिस अब उनकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी जांच में जुटी हुई है। उधर थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई काफी तेज की हुई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई टीमों ने छापेमारी अभियान भी चलाया, लेकिन अभी उनका कोई सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस लापता युवकों को जल्द ढूंढ निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें