फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा कार्यालय के पास वाली गली का होगा निर्माण, 5.08 लाख होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। रेवाड़ी रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के पास गली का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। नगर परिषद की तरफ से ऑनलाइन एक बार फिर लगा दिया है। इस पर 5.08 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह सड़क इंटरलॉक की बनाई जाएगी। इसके लिए लगाए गए ऑनलाइन टेंडर 24 दिसंबर तक जमा होंगे।
विज्ञापन

टेंडर खोलने पर सबसे पहले तकनीकी व उसके बाद फाइनेंशियल बिड खोली जाएंगी। फाइनेंशियल बिड में जिस फर्म के रेट कम होंगे और नियमों को पूरा करेगी उसे वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। वर्क ऑर्डर जारी होने के दो माह में इस गली का निर्माण का काम पूरा करना होगा।
यहां बता दें कि भाजपा कार्यालय के पास यह गली हाउस में भी पास हो चुकी है। इसके अलावा कमेटी की तरफ से भी अप्रूवल मिल चुकी है। उसके बावजूद गली निर्माण को लेकर बार-बार अड़चन आ रही थी। इसका एस्टीमेट भी दोबारा बनाया गया। अब टेंडर करके निर्माण का काम जल्द पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें