06jjrp10- गांव मातनहेल सरपंच विजयलता को सम्मानित करते न्यायाधीश। स्रोत-सरपंच
- फोटो : credit
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल सरपंच विजयलता को मंगलवार को जज अजय तेवतिया ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें समय-समय पर लोक अदालत का महत्व समझाने के लिए दिया गया है। सरपंच प्रतिनिधि कैप्टन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, जिला विधि सेवा प्राधिकरण, झज्जर कार्यालय में सरपंच विजयलता को प्रशंसा प्रमाण पत्र मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता व रोकथाम अभियान के अंतर्गत उनके बहुमूल्य कार्य के लिए प्रदान किया गया।