फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में बढ़ रही नशे की लत : डॉक्टर दीक्षा

विज्ञापन
06jjrp13- पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में चल रहे एनएसएस कैंप में मौजूद स्वयंसेविक - फोटो : credit
विज्ञापन
साल्हावास। पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठे दिन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और लक्ष्य गीत से की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएचसी जमालपुर से डॉक्टर दीक्षा रहीं। स्वयंसेविकाओं जयश्री और सुरेश ने गीत गाकर उनका स्वागत किया। डॉक्टर दीक्षा ने स्वयंसेवकों को समाज में बढ़ रही नशे की लत के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि नशा होना अच्छी बात है लेकिन वह किसी अच्छी चीज का होना चाहिए जैसे पढ़ाई, देश भक्ति का नशा आदि। इस कार्यक्रम में मंजू देवी, युवराज, अनिल, रविंद्र, सुनील उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें