फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोमाता को राष्ट्रीय माता बनाने की यात्रा का झज्जर में हुआ स्वागत

Mon, 13 Oct 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp15- गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने और फौजियों की याद में निकाली गई यात्रा। स्रोत-
विज्ञापन
झज्जर। गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने और फौजियों की याद में गन्नौर से चली दौड़ यात्रा झज्जर पहुंची। गन्नौर शहर निवासी जोनी अल्ट्रा और उसके भाई हैप्पी की तरफ से यह यात्रा निकाली जा रही है। झज्जर के गुरुग्राम रोड स्थित गोकुल धाम गोशाला में यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान वह मंदिरों और गोशालाओं में ही ठहराव करते हैं।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ गन्नौर से 25 सितंबर से किया गया था। इसके बाद हिसार, कैथल, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ होते हुए झज्जर पहुंची। यात्रा 14 अक्तूबर को रोहतक होते हुए वापस सोनीपत के गन्नौर शहर में पहुंचेगी। वह प्रतिदिन 50 से 60 किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं।
जोनी ने बताया कि अब तक वह 900 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इस दौरान वह हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी मिले हैं। वहीं, आगामी 10 नवंबर को भी उनकी मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ मुलाकात है जिसके बाद गोमाता को राष्ट्रीय माता दिलाने के लिए पूरे भारत में यात्रा शुरू करने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अल्ट्रा के राष्ट्रीय खेल में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह 100 किलोमीटर की दौड़ होती है। अब वह अमेरिका में होने वाली 100 किलोमीटर दौड़ अल्ट्रा खेल की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए मार्च 2026 में नेपाल में ट्रायल होगी। भाई हैप्पी आर्मी की तैयारी कर रहे हैं। वह यात्रा के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ भी जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें