फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवरात्र, दशहरा, धनतेरस व दिवाली पर आभूषण बाजार में बूम आने की उम्मीद

विज्ञापन
12 नवरात्र में रेलवे रोड पर आभूषण खरीदने के लिए पहुंचे ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। नवरात्र की शुरुआत के साथ बाजार में भी उछाल आया है। इसी कड़ी में मंगलवार को ज्वेलर्स बाजार में रौनक नजर आई। महंगा होने के बावजूद सोना खरीदने में ग्राहकों की रूचि बनी हुई है।
विज्ञापन

नवरात्र, दशहरा, धनतेरस व दिवाली पर आभूषण बाजार में बूम आने की उम्मीद है। मंगलवार को लोग बाजार में तरह-तरह के आभूषण खरीदते नजर आए। परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचे लोगों का उत्साह साफ नजर आया।

ज्वेलर विपुल का कहना है कि नवरात्र के शुरू होने से बाजार में तेजी आई है। नवरात्र के शुभ दिनों में भारी संख्या में ग्राहक जेवरात खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। आने वाले दिन बाजार में यूं ही तेजी रहने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाल में हुए जीएसटी बदलावों का सोना खरीदारों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। फिलहाल शहर में 22 कैरेट सोने का दाम 1,09,900 रुपये है। इसका उपयोग ही आभूषण बनाने के लिए ही किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें