फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कनिष्ठ अभियंताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल 15वें दिन भी रही जारी

Tue, 09 Dec 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
08jjrp23- झज्जर। मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कनिष्ठ अ​भियंता। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सिंचाई विभाग कार्यालय के परिसर में जूनियर इंजीनियरों का धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी अपने साथी जेई पर की गई चार्जशीट की कार्रवाई से नाराज हैं। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग ने बिना ठोस आधार के चार्जशीट जारी की है, जिसके विरोध में वह लगातार धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान जितेंद्र जेई ने बताया कि सिंचाई विभाग झज्जर के अधीक्षक अभियंता व एक्सईन ने अब तक कनिष्ठ अभियंताओं की जायज मांगों पर कोई समाधान नहीं निकाला है। जल सेवाएं यांत्रिक मंडल इज्जर में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, वेतन कटौती आदि को लेकर विभाग में भारी रोष पनप रहा है।
आरोप है कि कार्यकारी अभियंता यांत्रिक मंडल की तरफ से लगातार ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनसे न केवल कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है बल्कि विभागीय कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जितेंद्र कुमार ने बताया कि अधिकारी मामले को सुलझाने की बजाय टाल-मटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

नवंबर में जारी हुई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत जल्द स्थानांतरण आदेश पाने की कोशिश में लगे हुए हैं। जिला प्रधान ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता ने हड़ताल पर बैठे में जल सेवाएं परिमंडल के कनिष्ठ अभियंताओं को ड्यूटी से गैरहाजिर बताया और एक्सईएन से अनुपस्थिति की लिखित रिपोर्ट भी मांगी है।
कनिष्ठ अभियंता ने इस गंभीर स्थिति के लिए सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता और एक्सईन मैकेनिकल को जिम्मेदार ठहराया है। एसोसिएशन ने दोहराया कि मांगें मानने पर ही वह हड़ताल समाप्त करने पर विचार करेंगे अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। अनिश्चितकालीन हड़ताल में सोमवार को सोनीपत, चरखी दादरी के विभिन्न विभागों से 100 जेई सम्मिलित हुए।


9 दिसंबर तक मांगे नहीं मानी तो अन्य विभागों के जेई भी हड़ताल में होंगे शामिल
एसोसिएशन ने जिला प्रशासन व जिला उपायुक्त झज्जर को लिखित सूचना देकर स्पष्ट किया है कि यदि 9 दिसंबर तक मांगें नहीं मानी गई, तो सभी विभाग सिंचाई विभाग, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, हरियाणा कृषि एवं विपणन बोर्ड, विकास एवं पंचायत विभाग, भवन एवं मार्ग निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता 10 दिसंबर से वर्क सस्पेंड करके हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। 10 दिसंबर से घरेलू पानी सप्लाई, सीवरेज, बिजली से संबंधित कार्य, नहरी पानी की उपलब्धता जैसी महत्वपूर्ण जनसेवाएं बाधित होने लगेंगी।



11 दिसंबर से प्रदेशस्तरीय चक्का जाम की तैयारी
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि 11 दिसंबर से हरियाणा सिंचाई विभाग की लिफ्ट कैनाल यूनिट रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, गोहाना, चरखी दादरी, भिवानी सहित अन्य जिलों के कनिष्ठ अभियंता भी पूर्ण चक्का जाम करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें