फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पति बस में करता रहा इंतजार, अड्डे से महिला लापता

Tue, 26 Nov 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नए बस अड्डे पर सोमवार को मायके से पति के साथ ससुराल जा रही महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसके पति ने अर्बन एस्टेट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बहादुरगढ़ के युवक ने बताया कि भिवानी जिले में उसकी ससुराल है। सोमवार को वह भिवानी से रोहतक पत्नी के साथ बस में पहुंचा। बस अड्डे पर बहादुरगढ़ जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था। जब बस आई तो वह बस में चढ़ गया, लेकिन पत्नी बस में नहीं चढ़ी। उसने इंतजार के बाद नीचे उतरकर देखा तो उसकी पत्नी नहीं दिखी। काफी देर तक उसने बस अड्डे पर तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें