फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फूलों की खुशबू से महका घर, पड़ोसी भी लेते लाभ

विज्ञापन
22jjrp10-घर पर लगे फूलों का रखरखाव करती  सेक्टर-6 निवासी कविता देवी । स्रोत-परिजन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

सेक्टर-6 निवासी कविता देवी ने अपने घर-आंगन को फूलों व औषधीय पौधों से सजाया हुआ है। लगभग 10 साल से फूल व औषधीय पौधे घर पर लगाती आ रही हैं। कविता देवी गृहणी हैं और पति अरुण नांदल नगर परिषद बहादुरगढ़ में ईओ के पद पर कार्यरत हैं।
कविता देवी ने अपने घर पर फूलों में गुलाब के फूल लगाए हुए हैं जिनका प्रयोग वह मंदिर में भगवान की पूजा के लिए करती हैं। यही नहीं आस-पड़ोस के लोग भी फूल लेकर जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने घर पर पत्थरचट, कड़ी पत्ता, एलोवीरा, आजवायन जैसे औधषीय पौधे भी घर पर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही उनका पौधों से लगाव रहा है। जब सेक्टर-6 में घर बनाना शुरू किया था तभी से पौधे लगाने शुरू कर दिए थे। कई पौधे तो अब पेड़ का रूप भी ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों को प्रकृति से पूरा लगाव है। पेड़-पौधे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।
पत्थरी के दर्द में ले जाते हैं पत्थरचट के पत्ते
उन्होंने कहा कि यदि आसपास किसी को पत्थरी का दर्द हो जाता है तो पत्थरचट के पत्ते लेकर यहीं से जाते हैं जिससे उनको काफी आराम मिलता है। इसके अलावा परिवार के सदस्य भी इन्हीं औषधीय पौधों का इस्तेमाल करते हैं। एलोवेरा का प्रयोग चेहरे पर लगाने के लिए किया जाता है। वह इनकी खुद देखभाल करती हैं।
विज्ञापन

घर में लगाया मिनी बाग
कविता देवी ने बताया कि उन्होंने घर पर मिनी बाग भी बना रखा है। इसमें अलग-अलग वैरायटी के फल व सब्जी भी लगाए हुए हैं। फिलहाल मिर्च, पपीता, चीकू, नींबू और जामुन के पौधे लगाए हैं जिन पर फल व सब्जी उगती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें