फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 68 करोड़ की लागत से बन रहा अस्पताल फरवरी में होगा तैयार

विज्ञापन
-फोटो 60 : एचएसआईआईडीसी सेक्टर-4 बी में बन रहा ईएसआई अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) सेक्टर-4बी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ओर से 68 करोड़ की लागत से ईएसआई अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। अस्पताल का कार्य अब अंतिम चरण में चल रहा है। वर्ष 2026 में फरवरी माह में यह आमजन को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

100 बेड के आधुनिक ईएसआई अस्पताल का फिनिशिंग और बिजली कार्य बाकी है। यह भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अस्पताल बनने के बाद बहादुरगढ़ के तीन लाख से अधिक श्रमिकों और परिवारों को फायदा होगा। इलाज के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा।

निर्माण एजेंसी के साइट इंजीनियर राजकिशोर शुक्ला ने बताया कि अस्पताल का सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है जबकि इलेक्ट्रिकल कार्य तेज गति से चल रहा है। दावा है कि फरवरी 2026 तक विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल गंभीर मरीजों को दिल्ली के बसई दारापुर ईएसआई अस्पताल या निजी पैनल अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। वहीं प्राथमिक स्तर पर शहर में तीन डिस्पेंसरी हैं लेकिन वे केवल सामान्य जांच और हल्की दवाइयों तक सीमित हैं।
बहादुरगढ़ में 100 बेड के इस अस्पताल की घोषणा नवंबर 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने की थी। तय समय के अनुसार अस्पताल दिसंबर 2023 में बनकर तैयार होना था परंतु निर्माण कार्य दो साल से अधिक की देरी से चल रहा है। इंजीनियरिंग टीम का कहना है कि फरवरी 2026 तक अस्पताल का काम पूरा करते हुए सौंप दिया जाएगा।
इस अस्पताल के बनने में सबसे बड़ी बाधा भूजल स्तर के ऊपर होने और ड्राइंग चेंज होना रही। साइट इंजीनियर राजकिशोर शुक्ला ने बताया कि सिविल स्ट्रक्चर का कार्य पूरा है। इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, फायर सेफ्टी और अन्य तकनीकी कार्य जारी हैं। इसके बाद ईएसआईसी विभाग की ओर से मशीनरी इंस्टॉल कर स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रधान सुभाष जग्गा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र छिक्कारा का कहना है कि उद्योग जगत जल्द ही सरकार से मुलाकात कर मशीन इंस्टॉलेशन और स्टाफ भर्ती की प्रक्रिया तेजी से शुरू करने की मांग भी करेगा।

-फोटो 60 : एचएसआईआईडीसी सेक्टर-4 बी में बन रहा ईएसआई अस्पताल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें