07jjrp07- शोभा यात्रा कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि नप चेयरमैन बिल्लू पहलवान को सम्मानित करते
बेरी। कस्बे में बालाजी सेवा समिति द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सर्वजातीय कादयान खाप के प्रधान व नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू पहलवान पहुंचे और समिति की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर बेरी में हर वर्ष धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली जाती है। शोभा यात्रा में भक्त बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
शोभा यात्रा बेरी के ईमली वाला हनुमान मंदिर से शुरू होकर घांघसर मंदिर, गौशाला मार्ग, शिव चौक, मेन बाजार, देवी मंदिर वाली गली, बस स्टैंड से होते हुए ईमली वाला हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में 40 दिन का उपवास रखकर हनुमान का रूप धारण करते हैं। महिलाओं ने भगवान की शोभा यात्रा में भजन-कीर्तन किया। वहीं हनुमान के भक्तों ने जय हो रघुबीर तेरी जय हो महाबीर तेरी के जयकारे लगाए और नाचकर खुशी मनाई। शोभा यात्रा में अनेकों देवी-देवताओं की झांकियां भी निकाली गई।
बालाजी सेवा समिति के प्रधान प्रवीन जागंड़ा ने बताया कि हर वर्ष समस्त गांव वासियों के सहयोग से रामनवमी के पर्व पर शोभा यात्रा निकाली जाती है। रामनवमी के अवसर पर सुबह हवन यज्ञ भी करवाया गया। शोभा यात्रा में बेरी निवासी अरुण जागड़ा, पारूल वर्मा, राहुल कौशिक ने हनुमान का रूप धारण किया वहीं शोभा यात्रा में नितिन शुक्ला ने राम व वंशु ने लक्ष्मण का रूप धारण किया। इस मौके पर सर्वजातीय कादयान खाप के प्रधान व नगर पालिका के चेयरमैन देवेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू पहलवान, गौशाला के उप प्रधान राजीव मित्तल, समिति के प्रधान प्रवीन जागड़ा, नितिन बंसल, कुशल गर्ग, निखिल, गोलू, सतेंद्र, रोहित धमीजा, ललित उर्फ लालू शर्मा, सोनू, पवन उर्फ छांगा मौजूद रहे।